हर SD कार्ड की होती है अपनी खाशियत, खरीदें तो ध्यान रखे ये 3 बातें

मोबाइल जितना पॉपुराल हो रहा है, उसमे मेमोरी की जरूरत भी उतने ही बढ़ता जा रहा है। स्मार्ट फोन अब ऐसा गैजेट है, जिसका यूज मल्टीपल तौर पर हो रहा है। आप अपने फोन में मूवी और डॉक्यूमेंट भी रख लेते हैं। इसके अलावा फोटो, वीडियो जैसी कई चीजें भी रखना हो तो हमारी पहली प्रियोरिटी फोन ही होता है। इसके चलते मेमोरी या SD कार्ड स्मार्ट फोन की बड़ी जरूरत बन गया है। दरअसल मोबाइल बनाने वाली कंपनियां सेकेंडरी मेमोरी 100 GB से ज्यादा दे तो रहा है, लेकिन वह मेमोरी SD कार्ड के बिना नहीं बढ़ाई जा सकता है।
अन्य डिवाइस की अहम जरूरत बना SD कार्ड
यही नहीं मौजूदा दौर में आने वाली हाई क्लास कैमरो का भी SD कार्ड अहम हिस्सा बन चुके हैं। स्पीकर, टीवी, लैपटॉप जैसे कई अन्य गैजेट में SD कार्ड का यूज बढ़ रहा है। मार्केट में काम स्टोरेज वाले ऐसे कई सस्ते लैपटॉप बिक रहे हैं, जिनके स्टोरेज को SD कार्ड जरिए बढ़ाया जा सकता है। आज हम जानते हैं कि एक SD कार्ड खरीदे तो किन चीजों का ध्यान रखें।
एक जैसे नहीं होते हैं सारे SD कार्ड
दरअसल देखने में भला एक जैसे हो, लेकिन सारे SD कार्ड एक जैसे बिल्कुल नहीं होते हैं, कुछ मेमोरी कार्ड तेजी से ट्रांसफर करते हैं जबकि कुछ की स्पीड कमजोर होता है। कुछ SD कार्ड कम स्टोरेज क्षमता वाले होते हैं, जबकि कुछ की स्टोरेज क्षमता ज्यादा होता है, यह साइज में भी अलग-अलग तरह के होते हैं।
SD कार्ड की 4 क्लास
मौजूदा दौर में अक्सर लोग हाई स्पीड SD कार्ड चाहते तो है, लेकिन उनकी पहचान नहीं कर पाते हैं। किसी भी मेमोरी कार्ड में चार तरह की स्पीड क्लास होता है,जो क्रमशः 2,4,6 और 10 है।
क्लास 2 : स्टैंडर्ड वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए        सूटेबल है।
क्लास 4 और 6 : हाई डेफिनेशन वीडियो के लिए  बेस्ट है।
क्लास 10 : फास्टेस्ट वीडियो और फुल HD      वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सूटेबल है।
नोट :  इसके अलावा 2 अन्य अल्ट्रा हाई स्पीड क्लास भी हैं। हालांकि येे काफी महंगेेे होते हैं।
साइज के आधार पर 3 तरह के कार्ड
SD कार्ड खरीदने के दौरान दूसरा ध्यान साइज का रखें क्योंकि हर कार्ड आपकी डिवाइस में फिट हो जाए यह जरुरी नहीं। अलग अलग साइज के SD कार्ड अलग-अलग डिवाइस में लगते हैं।
1.  स्टैंडर्ड साइज SD कार्ड :  इनका यूज अक्सर डिजिटल कैमरा में होता है।
2.  मिनी SD कार्ड : मोबाइल के कुछ पुराने मॉडल्स में ये इस्तेमाल किए जातेेेे है, कुछ लैपटॉप में भी यूज होता है।
3. माइक्रो SD कार्ड : ज्यादातर स्मार्टफोन, स्पीकर,  टीवी   लैपटॉप आदि में।
मेमोरी कार्ड के कैपिसिटी भी अलग अलग
ज्यादातर SD कार्ड की स्टोरेज कैपिसिटी अलग होता है। बढ़ती स्टोरेज कैपेसिटी के साथ ही इनका प्रकार भी बदलते जाते हैं।
1.  SD कार्ड :      स्टोरेज कैपेसिटी  1 MB से                                   2  GB तक।
2.  SDHC कार्ड : स्टोरेज कैपेसिटी 4 GB से 32                               GB तक।
3.  SDXC कार्ड : स्टोरेज कैपेसिटी 32 GB से 2                               TB तक।
To Top